22.9 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

गौर एयरोसिटी के निर्माणधीन माल का लिंटर गिरा, एक की मौत

गाजियाबाद, 15 जनवरी । गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र में निर्माणधीन मॉल का लिंटर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। रविवार देर रात निर्माणधीन मॉल का लेंटर गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए।

सभी घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सभी लोग उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के निवासी हैं।

गाजियाबाद स्थित थाना टीला मोड़ क्षेत्र में निर्माणधीन मॉल बनाने का कार्य चल रहा था। भोपुरा में बन रहे गौर एयरोसिटी मॉल में रविवार देर रात लगभग 12 बजे अचानक लेंटर गिर गया।

लेंटर गिरने से वहां काम करने वाले 16 श्रमिक मलबे में दब गए, जबकि एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। 9 घायल श्रमिकों का इलाज एमएमजी अस्पताल में चल रहा है, 6 घायलों को उनके परिजन निजी अस्पताल में ले गए।

कुछ घायल श्रमिकों के नाम भी सामने आए हैं, जिनमें शाहनूर (20), शकरीन (18), रामकिशन (20), जैरुल खान (22), मोबीन (23) , बबलू (20), पप्पू (36) घायल हैं। एक श्रमिक अमित कुमार (22) निवासी ग्राम मनौता जिला अमरोहा की मौके पर ही मौत हो गई।

अन्य ख़बरें

नेपाल-तिब्बत बाढ़ त्रासदी: इशा फाउंडेशन ने लापता लोगों के परिजनों को भेजा भावुक अपडेट, कहा-जीवित बचे लोगों की उम्मीद बेहद कम

Newsdesk

आरक्षण में क्रीमी लेयर और सब-कोटा पर एनडीए में तकरार, चिराग ने मांझी से मांगा इस्तीफा

Newsdesk

भाजपा का युवा वोटरों पर फोकस, प्रत्यक्ष संवाद और सोशल मीडिया से जोड़ेगी युवा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading