July 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

रुद्र राजू ने शर्मिला के लिए आंध्र प्रदेश कांग्रेस प्रमुख का पद छोड़ा

अमरावती, 15 जनवरी । गिडुगु रुद्र राजू ने आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद वाई.एस. शर्मिला की इस पद पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।

jराजू ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेज दिया है।

इससे पहले चर्चा थी कि कांग्रेस राज्य विधानसभा और लोकसभा के एक साथ होने वाले चुनाव से पहले शर्मिला को पार्टी प्रमुख नियुक्त कर सकती है।

2022 में एपीसीसी अध्यक्ष नियुक्त किए गए रुद्र राजू ने शर्मिला का कांग्रेस में स्वागत किया और उनके लिए पद छोड़ने की पेशकश की थी।

शर्मिला आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी की बहन हैं। शर्मिला ने 4 जनवरी को वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (वाईएसआरटीपी) का कांग्रेस में विलय कर दिया था। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई राजशेखर रेड्डी की बेटी शर्मिला मल्लिकार्जुन खड़गे और शीर्ष नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुईं थी।

शर्मिला ने उस समय कहा था कि जो भी जिम्मेदारी पार्टी उन्हें देगी, उसे वो उठाने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा, ”मैं पार्टी द्वारा दी गई कोई भी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हूं। केवल आंध्र प्रदेश ही नहीं, अंडमान में भी मैं जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हूं।”

शर्मिला ने 2019 के चुनावों में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के लिए सक्रिय रूप से प्रचार किया था। पार्टी के भारी जीत के साथ सत्ता में आने के बाद उन्हें दरकिनार कर दिया गया था।

अन्य ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घरेलू क्रिकेट में सख्त फिटनेस नियम लागू किए

Newsdesk

भारत और चीन तीन निर्धारित व्यापारिक मार्गों से सीमा व्यापार बहाली की दिशा में आगे बढ़ रहे: विदेश मंत्रालय

Newsdesk

तीन महीने से भी कम समय में बंगाल में विकास को मिली नई रफ्तार’, अमित मालवीय ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading