20.1 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

बोकारो में 16 साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार, पीएम मुद्रा लोन और लॉटरी के नाम पर चलाते थे ठगी का नेटवर्क

रांची, 15 जनवरी । झारखंड के बोकारो में प्रधानमंत्री मुद्रा लोन दिलाने और लॉटरी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले 16 साइबर अपराधियों को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इनके पास से 45 मोबाइल, 13 सिम कार्ड, 35 हजार रुपए के नकली नोट और ठगी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कूपन, लेटर आदि बरामद किए गए हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के पॉश इलाके को-ऑपरेटिव कॉलोनी में गिरोह के लोग किराए पर मकान लेकर साइबर क्राइम का नेटवर्क चला रहे हैं। सूचना के आधार पर को-ऑपरेटिव कॉलोनी के प्लॉट नं-119 और मनमोहन को-ऑपरेटिव के प्लॉट नं- 647 में छापेमारी की गई।

दोनों जगहों से कुल 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। साइबर क्रिमिनल्स के इस गैंग का सरगना पटना का सुमित बताया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए युवकों ने स्वीकार किया है कि वे लोग प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत लोन दिलाने के साथ-साथ लॉटरी के नाम पर भी लोगों को चूना लगाते थे।

ऑनलाइन खरीदारी करने वाले लोगों का डाटा जमा कर और उन्हें लॉटरी जीतने का झांसा देते हुए उनके पते पर कूरियर के माध्यम से विनर लेटर और कूपन भेजते थे। इसके बाद हेल्पलाइन नंबर से कूपन में स्क्रैच करने पर बार कोड भी भेजते थे। कस्टमर हेल्पलाइन नंबर से संपर्क करता था और इनाम की राशि के मुताबिक उनसे प्रोसेसिंग फीस और जीएसटी के नाम पर ठगी की जाती थी।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

Leave a Comment