32.5 C
Jabalpur
May 3, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

छिंदवाड़ा में पेट्रोल पंप से भाग रहे बदमाश ने बोलेरो से एएसआई को रौंदा, मौत

छिंदवाड़ा, 18 जनवरी । मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में पेट्रोल पंप से बगैर पैसे दिए भाग रहे बदमाश ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पर बोलेरो चढ़ा दी। गंभीर रूप से घायल एएसआई नरेश शर्मा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह छिंदवाड़़ा के परासिया के एक पेट्रोल पंप से बोलेरो वाहन में चालक ने डीजल भरवाया और बगैर पैसे दिए भाग खड़ा हुआ। भागते समय उसने पेट्रोल पंप पर भी कई लोगों को टक्कर मारी, जिससे उन्हें चोटें आई।

बोलेरो चालक को पकड़ने के लिए पुलिस नियंत्रण कक्ष से थानों को खबर की गई। माहुलझिर थाने को भी डायल 100 से बोलेरो चालक को पकड़ने की सूचना मिली, इस पर वहां पदस्थ एएसआई नरेश शर्मा ने बैरिकेड्स लगाए और वहां से गुजर रहे वाहनों को रोकने की कोशिश की, वे स्वयं चेक पोस्ट पर थे।

इसी दौरान बोलेरो उन्हें दिखा तो उन्होंने रोकने की कोशिश की। चालक ने वाहन को रोकने की बजाय स्पीड और बढ़ा दी और एएसआई शर्मा को रौंदते हुए भाग गया। बाद में पुलिस बल ने बोलेरो का पीछा किया और लगभग 60 किलोमीटर बाद आरोपी को पकड़ लिया।

दूसरी ओर शर्मा को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक लोकजीत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वाहन चालक के नशे में होने की बात सामने आ रही है।

अन्य ख़बरें

78 उपार्जन केंद्रों पर गेहूं खरीदी तेज: 17,145 किसानों से 93 हजार मीट्रिक टन से अधिक उपार्जन, 58.88 करोड़ का भुगतान

Newsdesk

आज से 108 एंबुलेंस सेवा हो सकती है ठप कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

Newsdesk

बिना लाइफ जैकेट नाव संचालन पर प्रतिबंध, बरगी हादसे के बाद प्रशासन सख्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading