20.9 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन (टेलीविज़न)हेडलाइंस

‘बिग बॉस 17’ के बाद मुनव्वर फारुकी करेंगे एक वेब सीरीज पर काम

मुंबई, 20 जनवरी । ‘बिग बॉस 17’ में कॉमेडियन-म्यूजिशियन मुनव्वर फारुकी ने अरुण श्रीकांत माशेट्टी और अभिषेक कुमार को बताया कि वह पिछले तीन सालों से एक वेब शो पर काम कर रहे हैं और उन्होंने पहले ही इसका एक एपिसोड लिख लिया है।

उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य बिग बॉस सीजन 17 के बाद पूरा सीजन लिखना है।

 

मुनव्वर ने कहा, ”मैंने एक वेब सीरीज लिखी है। 3 साल हो गए, लिख रहा हूं अभी भी। फर्स्ट एपिसोड लिख लिया है, 2 साल तक मैं उसको चेंज करता रहा हूं क्योंकि वो पूरा सीजन उस हिसाब से होगा।”

 

”जो स्टोरी चलेगी वो सारा रिलेटेड होगी और प्रोपर कोई चीज की कमी न रहेगी। फर्स्ट एपिसोड में होता है तो उसमें पूरा फ्लेवर होना चाहिए। मैं यहां से जाने के बाद अगर 6 महीने फ्री हूं, उसमें बैठ गया तो मैं 10 एपिसोड, 2 सीज़न लिख सकता हूं।”

 

बिग बॉस के सीजन 17 के फिनाले में, फाइनलिस्ट मुनव्वर फारुकी के साथ अरुण श्रीकांत मशेट्टी, मन्नारा चोपड़ा और अभिषेक कुमार शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

बॉलीवुड में कदम रखे बिना हॉलीवुड में छाईं फ्रीडा पिंटो, 8 ऑस्कर जीतने वाली स्लमडॉग मिलियनेयर’ ने बनाया ग्लोबल स्टार

Newsdesk

सीजेपी के समर्थन में प्रदर्शन से पहले इमरान खान हिरासत में, बोले-मेरी कोई मांग नहीं

Newsdesk

विजय एंटनी की ‘अप्पा कुट्टी’ 6 नवंबर को होगी रिलीज

Newsdesk

Leave a Comment