20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

धनबाद में म्यूचुअल फंड के दफ्तर से मिला युवती का शव, ब्रांच मैनेजर पर हत्या का आरोप

धनबाद, 22 जनवरी । धनबाद में रविवार दोपहर से लापता एक युवती का शव शहर में एक म्यूचुअल फंड कंपनी के दफ्तर से बरामद किया गया। युवती के परिजनों ने कंपनी के ब्रांच मैनेजर नीरज आनंद पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन वह फरार पाया गया।

बताया गया कि मनईटांड़ छठ तालाब निवासी निशा भगत रविवार की दोपहर घर से निकली थी, लेकिन, देर शाम तक नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की गई। रात में उसका कोई पता नहीं चला। वह पहले एक म्यूचुअल फंड कंपनी के दफ्तर में काम करती थी।

परिजनों ने संदेह जताया तो पुलिस ने सोमवार को कंपनी का दफ्तर खुलवाया। वहां निशा का शव संदिग्ध हालत में पड़ा पाया गया। हाल में निशा की शादी तय हुई थी। इसके बाद उसने नौकरी छोड़ दी थी।

पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है। युवती के मोबाइल का कॉल रिकॉर्ड निकाला जा रहा है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नन्हे राजवीर को मिला नया जीवन

Newsdesk

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता नपे

Newsdesk

Leave a Comment