19.9 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

असम में 3.3 तीव्रता का आया भूकंप

गुवाहाटी, 23 जनवरी । नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, मंगलवार को असम में मध्यम तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया।

एनसीएस ने अपने एक्स हैंडल पर साझा किया कि भूकंप की तीव्रता 3.3 थी और भूकंप का केंद्र बोंगाईगांव में 7 किमी की गहराई पर था।

भूकंप मंगलवार सुबह 11:44 बजे आया।

राज्य के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते भी असम में भूकंप आया था। उस भूकंप का केंद्र दरांग जिले में 20 किलोमीटर की गहराई पर था। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर करीब 3.5 थी।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नन्हे राजवीर को मिला नया जीवन

Newsdesk

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता नपे

Newsdesk

Leave a Comment