May 2, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

ट्रंप का कोविड-19 टेस्ट नेगेटिव आया

वाशिंगटन, 13 अक्टूबर | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कोरोनावायरस टेस्ट रिजल्ट नेगेटिव आया है। व्हाइट हाउस के डॉक्टर शॉन कॉनले ने सोमवार को इसकी घोषणा की।

बता दें कि ट्रंप और उनकी पत्नी मिलेनिया ट्रंप दो अक्टूबर को कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए थे।

कॉनले के ट्रंप के कोविड-19 टेस्ट नेगेटिव की घोषणा के तुरंत बाद ट्रंप चुनाव प्रचार के लिए फ्लोरिडा चले गए। अमेरिका में 3 नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव है।

डॉक्टर ने कहा कि ट्रंप के कोविड-19 के परिणाम एंटीजन परीक्षण से आए थे। उन्होंने कहा कि विभिन्न डेटा से संकेत मिले हैं कि वायरस अब राष्ट्रपति के शरीर में सक्रिय नहीं है।

ट्रंप फ्लोरिडा में रैली करने के बाद मंगलवार को पेंसिल्वेनिया और बुधवार को आयोवा में चुनाव प्रचार करेंगे।

अन्य ख़बरें

दमिश्क में दरगाह के पास शिया धर्मगुरु पर ग्रेनेड से हमला, हालत गंभीर

Newsdesk

गर्मियों के दौरान पेट की समस्याएं क्यों बढ़ जाती हैं? जानिए कारण

Newsdesk

एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, हो सकता है नुकसान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading