July 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

कूनों में तीन नए मेहमान आने से चीता कुनबा बढ़ा

श्योपुर/भोपाल, 23 जनवरी । मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क से एक माह में दूसरी बार अच्छी खबर आई है। यहां मादा चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया है। अब कूनो में चीतों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है।

चीतों का कुनबा बढ़ने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। राज्य के कूनो नेशनल पार्क में चीतों की बसाहट के प्रयास हुए हैं। देश पूरी तरह चीता विहीन हो गया था और नामीबिया से चीते लाए गए थे।

चीतों की पुर्नस्थापना का यह प्रयास सफल हो रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कूनो में शुरू किया गया अभिनव प्रकल्प चीता प्रोजेक्ट सफल हो रहा है। एशिया से गायब हुए चीता मध्यप्रदेश के पारिस्थितिक तंत्र में न सिर्फ फलफूल रहे हैं, बल्कि, वंश वृद्धि में भी लगे हैं। यह प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होंने बताया कि कूनो में मादा चीता ज्वाला ने तीन नन्हें शावकों को जन्म दिया है। प्रदेश में चीता प्रजाति के प्राणियों की संख्या अब 21 हो गई है।

अन्य ख़बरें

मातागुजरी महिला महाविद्यालय में उद्यमिता एवं कौशल विकास पर विद्यार्थी उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk

मध्य प्रदेश के 68 कॉलेज में शुरू हो रहा है एआई सर्टिफिकेट कोर्स : इंदर सिंह परमार

Newsdesk

गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं, गुरुजनों के आदर्शों को जीवन में उतारें : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading