20.9 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइलव्यापार

ढेर सारे शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ एप्पल आईफोन 12 प्रो और 12 प्रो मैक्स

क्यूपर्टिनो (कैलिफोर्निया), 14 अक्टूबर | एप्पल ने शक्तिशाली ए 14 बायोनिक चिप, नई डिजाइन वाला सिरेमिक शील्ड, प्रो कैमरा सिस्टम, लिडार स्कैनर और आईफोन का अब तक का सबसे बड़ा सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले के साथ आईफोन 12 प्रो और आईफोन 12 प्रो मैक्स लॉन्च किया है। मंगलवार की रात कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि इसका प्रो कैमरा ए 14 बायोनिक चिप द्वारा संचालित इसका अत्याधुनिक कैमरा फोटो और वीडियो के शौकीनों के लिए एक वसेर्टाइल टूल की तरह है। नए इमेज सिग्नल प्रोसेसर (आईएसपी) के साथ ए 14 बायोनिक ड्राइव फोटो की क्वालिटी को बेहतर करता है।

आईफोन 12 प्रो मॉडल में एप्पल का नया प्रोरॉ फीचर है। इस आईफोन के उपयोगकर्ता आईफोन पर या अन्य किसी प्रोफेशनल फोटो एडिटिंग ऐप के साथ फोटो के कलर, डिटेल्स और डायनेमिक रेंज पर पूरा कंट्रोल रख सकते हैं।

एप्पल ने कहा, “आईफोन 12 प्रो मॉडल के प्रो कैमरा सिस्टम में बेहतर लो-लाइट परफॉर्मेंस के लिए नए वाइड कैमरे, एक महंगा अल्ट्रा वाइड कैमरा और शानदार इमेज और वीडियो कैप्चर करने के लिए टेलीफोटो कैमरा भी है।”

आईफोन 12 प्रो और आईफोन 12 प्रो मैक्स, 128जीबी, 256जीबी और 512जीबी मॉडल में ग्रेफाइट, सिल्वर, गोल्ड और पेसिफिक ब्लू में उपलब्ध होंगे। इनकी कीमतें क्रमश: 1,19,900 रुपये और 1,29,900 रुपये से शुरू होंगी।

आईफोन 12 प्रो भारत में 30 अक्टूबर से उपलब्ध होगा।

एप्पल के वर्ल्डवाइड मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ग्रेग जोसविक ने कहा, “एक अत्याधुनिक लिडार स्कैनर का मतलब है कि उपयोगकर्ता ऐसे एआर का अनुभव करेंगे, जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया। साथ ही यह कम रोशनी में तेज ऑटोफोकस करेगा और इसमें नाइट मोड पोट्रेट्स भी होगा। ऐसे फीचर्स समेत और भी कई चीजें इन आईफोन में मिलेंगी।”

6.1 इंच के आईफोन 12 प्रो और 6.7 इंच के आईफोन 12 प्रो मैक्स में आईफोन का अब तक का सबसे बड़ा सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले है।

वहीं 5जी पर आईफोन में तेजी से डाउनलोड और अपलोड करने के लिए बेहतर गति, उच्च गुणवत्ता वाली वीडियो स्ट्रीमिंग, ऐप्स में रीयल-टाइम इंटरएक्टिविटी के अलावा और भी बहुत कुछ है।

अन्य ख़बरें

नोएल टाटा समूह की छह कंपनियों में बोर्ड से देंगे इस्तीफा

Newsdesk

एआई का बदलता दौर मैनेजर्स जैसी नौकरियों के लिए खड़ा सकता है मुश्किल: एयरबीएनबी सीईओ ब्रायन चेस्की

Newsdesk

‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026’ का आज होगा उद्घाटन, 150 ‘डीप-टेक’ स्टार्टअप लगाएंगे स्टॉल

Newsdesk

Leave a Comment