20.9 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

असम में उल्फा-आई के नाम पर पैसे मांगने के आरोप में दो गिरफ्तार

गुवाहाटी, 27 जनवरी । असम के नगांव जिले में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन उल्फा-आई के नाम का इस्तेमाल कर एक स्थानीय व्यवसायी से कथित तौर पर रंगदारी मांगने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान फकर उद्दीन और हुसैन अली के रूप में की गई है। फकर जिले के रूपोरीहाट इलाके का मूल निवासी है।

पुलिस के अनुसार, अब्दुल हासिम एक सुपारी व्यवसायी था और आरोपी फकर उद्दीन ने उल्फा-आई के नाम पर 50 लाख रुपये की मांग की थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने मांगी गई रकम नहीं देने पर हासिम के दो बच्चों को गोली मारने की धमकी दी थी। हासिम ने पहले भी रूपोरीहाट थाने में शिकायत दर्ज करायी थी।

एफआईआर के आधार पर, उल्फा-आई के नाम पर कथित तौर पर पैसे मांगने वाले फकर उद्दीन को पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कहा कि फकर ने पूछताछ के दौरान एक अन्य व्यक्ति हुसैन अली की संलिप्तता के बारे में कबूल किया है, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

गिरफ्तार व्यक्तियों का उल्फा-आई से कोई सीधा संबंध है या नहीं यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

शासन द्वारा सीपीसीटी छूट का आदेश जारी न होने से अनुकंपा आश्रित कर्मचारी नियमित नियुक्ति से वंचित

Newsdesk

Leave a Comment