May 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

कार में बोलेरो से लगी टक्कर, युवक ने बरसाई हॉकी स्टिक, केस दर्ज

गाजियाबाद, 29 जनवरी । गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद के मोहन नगर में एक कार बोलेरो से पीछे से टच हो गई। इसके बाद कार सवार युवक ने बोलेरो पर हॉकी स्टिक बरसाई। घटना का वीडियो सामने आया है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी कार सीज कर ली है।

कार पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ है।

गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र के मोहन नगर में होंडा सिटी कार को पीछे से बोलेरो ने टच कर दिया। इसके बाद कार में सवार युवक मितुल ने कार में से हॉकी स्टिक निकाल कर बोलेरो पर बरसाना शुरू कर दिया। युवक ने बोलेरे की फ्रंट लाइट तोड़ दी। साथ ही उसके फ्रंट वाले शीशे पर भी हॉकी स्टिक बरसाई।

राह चलते किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया और उसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और कार सवार को हिरासत में ले लिया है। साथ ही कार को सीज कर दिया है।

आरोपी कार चालक के पिता मुरादाबाद में फॉरेंसिक डिपार्टमेंट में वैज्ञानिक हैं। इसी वजह से कार चालक ने अपनी कार के ऊपर पुलिस का स्टीकर लगा रखा था।

बोलेरो के ड्राइवर नितिन की तरफ से केस दर्ज हुआ है।

अन्य ख़बरें

श्रमिक दिवस पर मुस्कुराए मजदूर भाई, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ने बांटे गमछे व पानी की बोतलें

Newsdesk

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय सीओडी में संभागीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन

Newsdesk

शानो-शौकत के साथ निकला संदल चादर जुलूस, अकीदतमंदों ने पेश की अकीदत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading