37.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

स्पुतनिक-5 के बाद रूस ने एक और कोविड-19 वैक्सीन को मंजूरी दी : पुतिन

मास्को, 15 अक्टूबर | रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को घोषणा की कि उन्होंने दूसरी कोविड-19 वैक्सीन को पंजीकृत किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बुधवार को यह जानकारी दी गई। रूस अगस्त में एक कोविड-19 वैक्सीन को नियामक स्वीकृति देने वाला पहला देश बना था, जब स्पुतनिक-5 वैक्सीन का आधिकारिक तौर पर पंजीकरण किया गया था। हालांकि वैज्ञानिक समुदाय में से कुछ लोगों ने इसे जल्दबाजी में उतारी गई वैक्सीन बताते हुए इसकी आलोचना भी की थी।

विनियामक अनुमोदन प्राप्त करने के लिए दूसरी रूसी वैक्सीन वेक्टर स्टेट रिसर्च सेंटर ऑफ वायरोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी की ओर से विकसित की गई है।

वेक्टर की इस वैक्सीन को ‘एपीवैककोरोना’ नाम दिया गया है, जो कि एक पेप्टाइड-आधारित वैक्सीन है।

स्पूतनिक न्यूज एंजेसी की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन ने बताया कि चुमकोव केंद्र की ओर से विकसित कोविड-19 के खिलाफ तीसरी रूसी वैक्सीन भी निकट भविष्य में भी पंजीकृत की जाएगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि रूसी उप प्रधानमंत्री तात्याना गोलिकोवा ने कहा कि वह खुद ‘एपीवैककोरोना’ वैक्सीन के परीक्षण से गुजरी हैं और उन्हें इसके किसी भी दुष्परिणाम (साइड इफेक्ट) का अनुभव नहीं हुआ है।

अन्य ख़बरें

ईरानी हैकर्स ने 2000 अमेरिकी सैनिकों का डाटा चुराने का दावा किया, जांच शुरू

Newsdesk

इजरायल ने हमास सैन्य खुफिया प्रमुख को मार गिराया, 7 अक्टूबर के हमले से जुड़ा बताया

Newsdesk

अमेरिका के पासपोर्ट पर अब दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, कुछ सीमित संस्करण होगा जारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading