October 31, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सुशांत की बहन श्वेता ने डिलीट किए अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स

मुंबई, 15 अक्टूबर | दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिए। संयोगवश ऐसा सुशांत की मौत के बिल्कुल चार महीने बाद किया गया। बीती रात, श्वेता ने सुशांत पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सुशांत कई शारीरिक गतिविधियां करते नजर आए। वीडियो में सुशांत का वॉयसओवर भी शामिल रहा।

श्वेता ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था, “एक सच्ची प्रेरणा हैशटैगइममोर्टलसुशांत।”

अकांउट्स का इस तरह से अचानक डिलीट हो जाना प्रशंसकों के लिए किसी हैरानी से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसके स्क्रीनशॉट्स भी साझा किए।

एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “क्या श्वेता सिंह कीर्ति के साथ सबकुछ ठीक है? उनका अकांउट सस्पेंड किया गया या डिएक्टिवेट किया गया?”

यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि श्वेता के अकांउट्स क्यों डिलीट हुए हैं। हालांकि वह फेसबुक पर अभी भी एक्टिव हैं।

अन्य ख़बरें

आर. माधवन और विशाल फुरिया की जोड़ी मचाएगी डर का आतंक, डायरेक्टर बोले- ‘रूह तक उतर जाएगा खौफ

Newsdesk

पापा, आप बुरा आदमी कैसे बन सकते हैं’, ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने पर बेटे ने यश से पूछा सवाल

Newsdesk

इरादों की पक्की टिस्का और रूबी: एक ने संघर्ष से पाया मुकाम, दूसरी ने स्टारडम छोड़ चुना अध्यात्म

Newsdesk

Leave a Comment