20.9 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने की अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात

नई दिल्ली, 5 फरवरी । त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। साहा ने संसद भवन परिसर में अमित शाह से मुलाकात के दौरान त्रिपुरा के विकास से जुड़े अहम मुद्दों और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

वहीं, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात के दौरान त्रिपुरा सीएम ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के साथ ही संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की तस्वीरों को एक्स पर शेयर करते हुए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने बताया, “माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी से नए संसद भवन में मिलकर खुशी हुई। हमने त्रिपुरा की विकासात्मक पहलों पर चर्चा की और आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के बारे में भी विस्तार से चर्चा की।”

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात की तस्वीरों को एक्स पर शेयर करते हुए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने बताया, “नए संसद भवन में भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी से मिलकर खुशी हुई। हमने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 और राज्य के संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। त्रिपुरा 2024 में मोदी को लाने के लिए फिर से 2 कमल खिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

अन्य ख़बरें

त्योहारों से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिला तोहफा, महंगाई भत्ते में की 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Newsdesk

सीजेआई सूर्यकांत पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सांसद संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Newsdesk

‘एससीओ सदस्यों और संवाद साझेदारों को आमंत्रित किया’, पाकिस्तान को निमंत्रण पर विदेश मंत्रालय का बयान

Newsdesk

Leave a Comment