32.5 C
Jabalpur
April 26, 2026
सी टाइम्स
खेल

पीटरसन ने बच्चों के लिए छोड़ी आईपीएल कॉमेंट्री टीम

दुबई, 17 अक्टूबर | इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने अपने बच्चों के साथ घर पर समय बिताने के लिए आईपीएल-13 की कॉमेंट्री टीम छोड़ने का फैसला किया है। वह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) छोड़कर स्वदेश रवाना हो चुके हैं। 40 साल के पीटरसन ने कहा है कि उन्होंने अपने बच्चों के साथ समय बिताने के लिए कॉमेंट्री टीम छोड़ी है।

पीटरसन ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने लिखा, “मैंने आईपीएल छोड़ दिया है क्योंकि मेरे बच्चों के हाफ टर्म हैं और मैं उनके साथ घर पर रहना चाहता हूं। यह अजीब साल रहा है, अब वह स्कूल नहीं जा रहे हैं। मैं उनके साथ पूरा दिन रहना चाहता हूं, हर दिन।”

पीटरसन ने आईपीएल-2020 पर अपने ब्लॉग के माध्यम से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि वह तेज गेंदबाजी देख काफी खुश हैं।

उन्होंने लिखा, “खिलाड़ी जितनी दूर तक गेंद को मार सकते हैं मारते हैं, यह देखने में मजा आता है, जो स्टेडियम के बाहर चला जाता है। लेकिन यह देखना अच्छा है कि गेंदबाज शानदार कर रहे हैं।”

पीटरसन ने लिखा कि आईपीएल त्रिकोणिय होने वाला है क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस अच्छा कर रही हैं।

अन्य ख़बरें

आईपीएल 2026: आरआर-एसआरएच मैच के बाद अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर, किसके सिर पर है ऑरेंज और पर्पल कैप?

Newsdesk

‘कैच छोड़ना हमें भारी पड़ा’, एसआरएच के खिलाफ हार के बाद बोले कप्तान रियान पराग

Newsdesk

आईपीएल 2026: सिर्फ 36 गेंदों में शतक, वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हुए एक और रिकॉर्ड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading