19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

संसद के वर्तमान बजट सत्र को एक दिन के लिए बढ़ाया गया : प्रह्लाद जोशी

नई दिल्ली, 6 फरवरी । संसद के वर्तमान बजट सत्र की कार्यवाही को एक दिन के लिए बढ़ाकर शनिवार तक कर दिया गया है। आईएएनएस से बात करते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि संसद के वर्तमान बजट सत्र की कार्यवाही को एक दिन के लिए बढ़ाकर शनिवार तक कर दिया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ 31 जनवरी को शुरू हुए बजट सत्र का समापन पहले शुक्रवार, 9 फरवरी को होना तय था, लेकिन अब इस सत्र को एक दिन बढ़ा दिया गया है और अब यह शनिवार, 10 फरवरी तक चलेगा।

सूत्रों की मानें, तो सरकार यूपीए और एनडीए सरकार के कार्यकाल में भारतीय अर्थव्यवस्था की तुलना को लेकर व्हाइट पेपर ( श्‍वेतपत्र) संसद में पेश करने की योजना बना रही है। इस श्‍वेतपत्र को पेश कर सरकार संसद के जरिए देश की जनता को यह बताएगी कि वर्ष 2014 से पहले देश की अर्थव्यवस्था की हालत क्या थी और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद किस तरह से तेजी से स्थिति बदली है। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए इस तरह का श्‍वेतपत्र लाने की बात कही थी।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

Leave a Comment