21.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

सुपर स्टार अमिताभ बच्चन ने लगाई रामलला के दरबार में हाजिरी

अयोध्या, 9 फरवरी । सदी के महानायक नाम से विख्यात अमिताभ बच्चन एक बार फिर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। 19 दिनों के भीतर वे दूसरी बार अयोध्या पहुंचे हैं।

इससे पहले 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अमिताभ बच्चन शामिल हुए थे।

भारी सुरक्षा प्रबंधों के मध्य गेट नंबर 11 से उन्होंने राम जन्म भूमि परिसर में प्रवेश किया और राम लला की पूजा अर्चना की।

मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने उनका अभिनंदन किया। ट्रस्ट के पदाधिकरियो ने भी अमिताभ बच्चन का अभिनंदन किया।

रामलला के दरबार में दर्शन पूजन करने के बाद अमिताभ बच्चन मंडलायुक्त आवास पहुंचे। वे सिविल लाइन स्थित एक ज्वेलर्स शोरूम का उद्घाटन भी करेंगे।

अमिताभ बच्चन प्रभु राम की भक्ति में लीन नजर आए साथ ही प्रभु राम के साथ एक सेल्फी भी ली।

वह सफेद कुर्ता, सफेद पायजामा और पीली सदरी में राम मंदिर पहुंचे। वह कुछ देर मंदिर में ही रहे।

उन्होंने मंदिर में रामलला को प्रणाम किया उनकी आरती उतारी और पुजारी ने अमिताभ बच्चन को रामलला का भोग लगा हुआ प्रसाद दिया इसके बाद अमिताभ बच्चन सीधे कमिश्नर गौरव दयाल के आवास पहुंचे।

अन्य ख़बरें

रामायण में उर्मिला का किरदार निभाएंगी सोनिया बालन, बोलीं-ये सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी

Newsdesk

मॉरली ग्रे किरदारों पर अक्षय ओबेरॉय बोले-वो खुद को कभी कहानी का विलेन नहीं समझते

Newsdesk

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

Leave a Comment