38.1 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

रांची के खलारी में कोयला कारोबारी पर फायरिंग, जख्मी

रांची, 10 फरवरी । रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र में कोयला कारोबारी रवि कुमार दास पर अपराधियों ने शनिवार को दिनदहाड़े फायरिंग की। उसे जख्मी हालत में इलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया।

कारोबारी की जांघ में गोली लगी है। हालांकि, उस पर पांच से छह गोलियां चलाई गईं, लेकिन उसने भागकर किसी तरह जान बचाई। वारदात नॉर्थ कर्णपुरा एरिया के केडीएच कांटाघर के पास की है।

बताया गया कि रवि अपनी मोटरसाइकिल से कोयला लोडिंग कराने केडीएच कोल डंप जा रहा था। कांटा घर के समीप कच्चे रास्ते में पहले से घात लगाए तीन अपराधियों ने उस पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। एक गोली उसकी पैंट में रखी मोबाइल में लगी, जबकि दूसरी गोली कमर को छूते हुए निकल गई।

रवि ने बाइक छोड़ किसी तरह भागते हुए जान बचाई। सूचना पाकर सीआईएसएफ के जवान मौके पर पहुंचे। वारदात के बाद इलाके में दहशत है।

परियोजना में रोड सेल के माध्यम से कोयला उठाव पूरी तरह बंद हो गया है। बता दें कि 4 जनवरी को रांची में इसी इलाके के कोयला कारोबारी अभिषेक श्रीवास्तव को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला था।

अन्य ख़बरें

होम्योपैथी पर भ्रामक बयानों से बचने की अपील, ईडी ने अलीबाग में 60 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की,दिल्ली पुलिस के निरीक्षक को एक दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा

Newsdesk

पीएम मोदी ने मेलोनी को कहा ‘थैंक यू’, भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने का जताया भरोसा

Newsdesk

निर्माणी खमरिया द्वारा जबलपुर पुलिस को प्रदान किये गये 2 महेन्द्रा बुलेरो एवं 8 हॉण्डा एक्टिवा वाहन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading