34.2 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

बिहार में एनडीए सरकार का विश्वास मत आज

पटना, 12 फरवरी । बिहार में हाल ही में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सत्तारूढ़ एनडीए सरकार सोमवार को विश्वास मत हासिल करेगी। इसको लेकर पिछले कई दिनों से प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है और राजनीतिक दल अपने अपने विधायकों को एकजुट करने में जुटे हैं।

सोमवार को बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरू हो रहा है। सबसे पहले विधानसभा में अध्यक्ष और विधानमंडल में सभापति संबोधि‍त करेंगे, उसके बाद राज्यपाल दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करेंगे। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष को हटाने के लिए सत्ता पक्ष अविश्वास प्रस्ताव पेश करेगा। अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन और विरोध में सदस्यों का मतदान होगा। हालांकि अगर अध्यक्ष स्वयं अपने पद से इस्तीफा देते हैं तो मतदान की नौबत नहीं आयेगी।

आज की कार्यवाही में वित्त मंत्री सम्राट चौधरी आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश करेंगे। उल्लेखनीय है कि सभी दल अपने विधायकों को एकजुट रखने को लेकर तगड़ी किलेबंदी की है। हैदराबाद से कांग्रेस के विधायक रविवार की शाम पटना पहुंच गए हैं। भाजपा के विधायक भी बोध गया में दो दिनों की कार्यशाला के बाद पटना आ गए। राजद के विधायक राजद नेता तेजस्वी यादव के आवास पर हैं।

विधानसभा में सदस्यों का आंकड़ा देखे तो एनडीए के पास समर्थन दिखाई दे रहा है। सत्ता पक्ष के पास भाजपा के 78, जदयू के 45, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के चार और एक निर्दलीय सहित 128 विधायकों का समर्थन होने का दावा किया जा रहा, जबकि विपक्ष काे राजद के 79, कांग्रेस के 19, वामपंथी दलों के 16 और एआईएमआईएम के एक विधायक सहित 115 का समर्थन प्राप्त है।

अन्य ख़बरें

देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान समारोह 2026 : 12 पत्रकारों को मिला उत्कृष्टता का सम्मान

Newsdesk

महाराष्ट्र सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, कई विभागों में फेरबदल

Newsdesk

अहमदाबाद : क्राइम ब्रांच ने 410 खोए मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए, कीमत 63 लाख रुपए से अधिक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading