October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

दिल्ली कूच के आंदोलन में शामिल नहीं है भारतीय किसान यूनियन

नोएडा, 13 फरवरी । विभिन्न किसान संगठनों के दिल्ली कूच करने के आह्वान में इस बार भारतीय किसान यूनियन शामिल नहीं है। भारतीय किसान यूनियन के इस आंदोलन में शामिल न होने से गाजियाबाद और नोएडा में उत्तर प्रदेश पुलिस पर इन किसानों के दिल्ली पहुंचने का दबाव काफी कम है।

संयुक्त किसान मोर्चा के साथ भारतीय किसान यूनियन ने 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है और 14 मार्च को वह दिल्ली कूच करने का आह्वान करेंगे।

भारतीय किसान यूनियन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन खटाना ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि मंगलवार को दिल्ली कूच के आंदोलन में भारतीय किसान यूनियन शामिल नहीं है क्योंकि अलग-अलग किसान संगठनों की अपनी अलग-अलग मांग होती है। भारतीय किसान यूनियन संयुक्त किसान मोर्चा के साथ जुड़ा हुआ है, इसलिए 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया गया है और 14 मार्च को दिल्ली कूच का आह्वान किया गया।

भारतीय किसान यूनियन के इस आंदोलन में शामिल न होने से पुलिस प्रशासन को काफी ज्यादा राहत मिलेगी और उन्हें अन्य किसान संगठनों को दिल्ली की तरफ कूच करने से रोकने में भी काफी हद तक सहूलियत होगी।

अन्य ख़बरें

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Newsdesk

भारत ‘आईसीएआर-सीजीआईएआर साइंस एंड पार्टनरशिप वीक’ की करेगा मेजबानी, दिल्ली में जुटेंगे दुनियाभर के वैज्ञानिक

Newsdesk

Leave a Comment