30.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

बनभूलपुरा हिंसा मामला : अस्पताल में इलाज के दौरान एक और मौत, मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हुई

हल्द्वानी, 13 फरवरी । हल्द्वानी में हुई हिंसा में गोली लगने से घायल 50 वर्षीय मोहम्मद इसरार की मंगलवार को मौत हो गई। इसके बाद हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इनका सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वहीं, कई अन्य घायलों का भी अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। पुलिस ने इसरार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि हल्द्वानी हिंसा में 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिसमें लगभग 100 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इसके अलावा घायलों में निगमकर्मी, कुछ मीडियाकर्मी और आम जनता भी शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि इसरार की मौत किसकी गोली लगने से हुई है, इसकी जानकारी अभी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अन्य मौतों के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

दिल्ली पुलिस ने साइबर-हॉक 5.0 के तहत साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया

Newsdesk

‘लोकतंत्र में कोई संस्था जवाबदेही से ऊपर नहीं’, दिग्विजय सिंह ने प्रियंक खड़गे के सवालों का किया समर्थन

Newsdesk

बिजुरी नगर पालिका का लोक कल्याण शिविर बना जनसेवा का केंद्र, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading