24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

हैदराबाद में सड़क दुर्घटना में एक्साइज इंस्पेक्टर की मौत

हैदराबाद, 14 फरवरी । हैदराबाद में मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में एक्साइज डिपार्टमेंट के सर्कल इंस्पेक्टर की मौत हो गई, तो वहीं एक सब-इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गलत रूट से आ रहे एक कार सवार शख्स ने मोटरसाइकिल चला रहे शख्स को टक्कर मार दी।

यह दुर्घटना राचाकोंडा पुलिस आयुक्तालय के तहत एलबी नगर इलाके में रंगारेड्डी जिला अदालत के पास आधी रात को हुई।

चारमीनार एक्साइज सर्कल इंस्पेक्टर सादिक अली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सब-इंस्पेक्टर ख्वाजा वली मोइनुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं, कार चला रहा शख्स इस हादसे को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

मलकपेट में सरकारी क्वार्टर में रहने वाले पुलिस अधिकारी एलबी नगर में एक समारोह में भाग लेने के बाद घर लौट रहे थे।

पुलिस इस पूरे मामले को संज्ञान में लेने के बाद केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस फरार आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुट चुकी है।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment