31.5 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

सीएम योगी ने वाराणसी में रविदास मंदिर में टेका मत्था, लंगर हॉल का किया निरीक्षण

वाराणसी, 14 फरवरी । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी दौरे के दूसरे दिन बुधवार को सीरगोवर्धन स्थित रविदास मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मत्था टेका एवं विधिवत दर्शन पूजन किया।

उन्होंने मंदिर के महंत से भी वार्ता की एवं उनका कुशलक्षेम पूछा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर के लंगर ह\ल का भी निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पित होने वाली मूर्ति सहित अन्य कार्यों का भी सीएम ने अवलोकन किया।

खराब मौसम व बारिश के बीच सीएम ने दो दिवसीय दौरे पर देर रात तक कई विकास कार्यों की जमीनी हकीकत भी देखी।

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ से सर्किट हाउस में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल भी मिला और वार्ता की।

निरीक्षण के दौरान उत्तर प्रदेश के आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, समेत प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी नेज्ञानवापी के व्यासजी तहखाने पहुंचे।

उन्होंने यहां तहखाने में रखी मूर्तियों के झांकी दर्शन किए।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उनके लोकसभा क्षेत्र वाराणसी का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरे को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लेने ही सीएम योगी वाराणसी पहुंचे थे।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, कई विभागों में फेरबदल

Newsdesk

अहमदाबाद : क्राइम ब्रांच ने 410 खोए मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए, कीमत 63 लाख रुपए से अधिक

Newsdesk

महाराष्ट्र सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, कई विभागों में फेरबदल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading