28.5 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कर्नाटक के किसानों को जबरदस्ती अयोध्या भेजा

उज्जैन, कर्नाटक से आए 70 किसानों को बुधवार को उज्जैन से जबरन अयोध्या के लिए रवाना किया गया। ये किसान दिल्ली जाने की इच्छा रखते थे, परंतु पुलिस ने उन्हें अयोध्या जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया। मंगलवार को भोपाल से उज्जैन लाये गए इन किसानों को पहले शिप्रा में स्नान और महाकाल दर्शन कराया गया और फिर एक मैरिज हॉल में नजरबंद कर दिया गया।

किसान नेता परशुराम के अनुसार, पुलिस ने उन्हें रातभर निगरानी में रखा और दिल्ली जाने के उनके इरादे को नाकाम कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें अयोध्या जाने वाली ट्रेन में जबरदस्ती बैठा दिया।

ये किसान दिल्ली के लिए निकले थे, लेकिन भोपाल में उतार दिए गए और उज्जैन में विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने के बाद महाकाल मैरिज हॉल में नजरबंद कर दिया गया। पुलिस ने इस दौरान उनकी देखरेख के लिए 12 पुलिसकर्मियों को तैनात किया और खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई।

अन्य ख़बरें

‘लोकतंत्र में कोई संस्था जवाबदेही से ऊपर नहीं’, दिग्विजय सिंह ने प्रियंक खड़गे के सवालों का किया समर्थन

Newsdesk

बिजुरी नगर पालिका का लोक कल्याण शिविर बना जनसेवा का केंद्र, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

Newsdesk

चित्रकूट धाम से आए 72 वर्षीय बुजुर्ग संत ने 2 घंटे  बिताए मड़फा तालाब सामतपुर में शवासन मुद्रा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading