June 14, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

घटती कमाई के बावजूद 200 करोड़ का आंकड़ा छूने से बस इंचभर दूर है फाइटर

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फाइटर को सिनेमाघरों में दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. दर्शकों को यह एरियल एक्शन थ्रिलर पसंद आई है और इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब तारीफें भी मिली है. हालांकि फिल्म की कमाई उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही है. चलिए यहां जानते हैं फाइटरÓ ने रिलीज के 20वें दिन कितनी कमाई कीसिद्धार्थ आनंद निर्देशित फाइटरÓ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में पहली बार दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री नजर आईं जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. वहीं फिल्म के शानदार एरियल एक्शन ने भी दर्शकों को दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया. मोटे बजट में बनी इस फिल्म की कमाई की बात करें तो फाइटरÓ ने रिलीज के पहले दिन 22.5 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद पहले हफ्ते में फाइटरÓ ने 146.5 करोड़ का कलेक्शन किया. जबकि दूसरे हफ्तें में फिल्म का कारोबार 41 करोड़ रुपये रहा.वहीं अब फाइटरÓ रिलीज के तीसरे हफ्ते में है. फिल्म की कमाई में उतार-चढ़ाव जारी है हालांकि ये करोड़ों मे ही कलेक्शन कर रही है. जहां फाइटरÓ ने तीसरे शनिवार 3.65 करोड़ कमाए तो थर्ड संडे फिल्म ने 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं तीसरे मंडे फाइटरÓ ने 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के तीसरे मंगलवार यानी 20वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.रिपोर्ट के मुताबिक फाइटरÓ ने रिलीज के 20वें दिन 1.10 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ फाइटरÓ का 20 दिनों का कुल कलेक्शन अब 199.15 करोड़ रुपये हो गया है.फाइटरÓ वर्ल्डवाइड अच्छा परफॉर्म कर रही है और इसी के साथ फिल्म करोड़ों में कलेक्शन कर रही है. फाइटरÓ की कमाई की बात करें सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 19 दिनों में 337 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं ये फिल्म अब दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने के करीब पहुंच गई है.फाइटरÓ में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, तलत अजीज, प्रदुम शुक्ला और प्रदुम जयकर अहम भूमिका में हैं. यह फिल्म सिद्धार्थ आनंद के साथ ऋतिक और दीपिका की तीसरी फिल्म है ऋतिक ने पहले फिल्म निर्माता के साथ बैंग बैंग और वॉर में काम किया था. दीपिका ने उनके साथ बचना ऐ हसीनों और पठान में काम किया था.

अन्य ख़बरें

‘गदर’ के तारा सिंह ने दर्शकों से ऐसा रिश्ता जोड़ा जो वक्त के साथ और मजबूत हुआ: सनी देओल

Newsdesk

के. आसिफ : जिनके सपनों ने ‘मुगल-ए-आजम’ को बनाया भारतीय सिनेमा की शान

Newsdesk

सोशल मीडिया के दबाव पर छलका कृति खरबंदा का दर्द, बोलीं- खुद को बेहतर दिखाने की होड़ में फंसे युवा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading