25.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

फाइटर ने बॉक्स ऑफिस पर भरी ऊंची उड़ान, आखिरकार 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर ने हार नहीं मानी। फिल्म ने आखिरकार बॉक्स ऑफिस पर ऊंची उड़ान भरकर ही दम लिया। फाइटर ने जैसे ही अपने गिरते कलेक्शन पर लगाम लगाई, फिल्म 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर गई।हालांकि, फाइटर को ये माइल स्टोन एचीव करने में काफी वक्त लग गया। 21 दिनों के लंबे सफर के बाद फिल्म ये मुकाम हासिल कर पाई है।ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर से मेकर्स को काफी उम्मीद थी, क्योंकि उनका मोटा पैसा इसके पीछे लगा था। स्टारकास्ट से लेकर कहानी तक, फिल्म में हर मसाला मौजूद है, लेकिन रिलीज के बाद फाइटर को बिजनेस करने में संघर्ष करना पड़ गया।ओपनिंग वीकेंड के बाद फाइटर को बॉक्स ऑफिस पर आगे बढऩे में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। एक वक्त ऐसा भी आया, जब फिल्म की कमाई लगातार नीचे गिरती ही जा रही थी। इस बीच वैलेंटाइन वीक का फाइटर को थोड़ा फायदा मिला और कलेक्शन में उछाल आया।फाइटर ने वीकेंड पर ठीक-ठाक कमाई करने के बाद, तीसरे हफ्ते के वर्क डेज में भी बिजनेस पर अपनी पकड़ बनाई। फिल्म को इसका फायदा भी मिला। तीसरा हफ्ता खत्म होते-होते फिल्म 200 करोड़ क्लब में पहुंच गई। लेटेस्ट बिजनेस रिपोर्ट की ओर नजर डाले, तो फाइटर ने सोमवार को 1.15 और मंगलवार को 1.10 करोड़ का बिजनेस किया। रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को कमाई में थोड़ा इजाफा हुआ।शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फाइटर ने बुधवार को देशभर में 1.75 करोड़ का कमाए। इसके साथ ही फिल्म ने रिलीज के 21 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200.90 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। अब फिल्म ने 250 करोड़ क्लब की ओर निशाना साधा, लेकिन ये राह और भी मुश्किल होने वाली है, क्योंकि मुकाबले में कई फिल्में आने वाली है।

अन्य ख़बरें

ग्वालियर के अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, भगवान शिव की पूजा-अर्चना

Newsdesk

सिंटा विवाद पर कुनिका सदानंद बोलीं- दूसरों पर हावी रहना चाहती हैं पूनम ढिल्लो

Newsdesk

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading