20.4 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

रेवाड़ी में कांग्रेस पर बरसे मोदी, कहा- ‘भगवान राम को काल्पनिक मानने वाले अब जय सिया राम बोलने लगे हैं’

नई दिल्ली, 16 फरवरी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के रेवाड़ी में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इससे पहले हरियाणा के लिए कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला।

पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस के जो लोग भगवान राम को काल्पनिक बताते थे, जो कभी नहीं चाहते थे कि राम मंदिर बने, वो भी अब जय सिया राम बोलने लगे हैं।”

उन्होंने इसके साथ ही कहा कि देश की इच्छा थी कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो, आज पूरा देश भव्य राम मंदिर में विराजे रामलला के दर्शन कर रहा है।

उन्होंने यहां रेवाड़ी की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि 2013 में जब मुझे भाजपा ने पीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया था, तब मेरा पहला कार्यक्रम रेवाड़ी में हुआ था और रेवाड़ी ने मुझे 272 पार का आशीर्वाद दिया था। आपका वो आशीर्वाद सिद्धि बन गया। मैं फिर एक बार रेवाड़ी आया हूं, तो आपका आशीर्वाद है – अबकी बार, एनडीए सरकार, 400 पार!

उन्होंने कांग्रेस पर इसके साथ ही निशाना साधते हुए कहा कि एक परिवार के मोह में फंसी कांग्रेस आज अपने इतिहास के सबसे दयनीय दौर से गुजर रही है। इनके नेता से अपना एक स्टार्ट अप नहीं संभल रहा, ये लोग देश संभालने का सपना देख रहे हैं।

उन्होंने आगे कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि इनका ट्रैक रिकॉर्ड रहा है, देश की आधे से अधिक आबादी को दशकों तक छोटी-छोटी जरूरतों से दूर रखने का है। सिर्फ एक परिवार के हित को देश और देशवासियों के हित से ऊपर रखने का है। इनका इतिहास सबसे बड़े घोटालों का है। आतंकवाद और अलगाववाद को बढ़ावा देने का है। सेना और सैनिक, दोनों को कमजोर करने का है।”

अन्य ख़बरें

सरकार का बड़ा फैसला, कैंसर की दवाओं के 93 फीसदी तक घटाए दाम, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी

Newsdesk

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- बैंक की लापरवाही से ठगी हुई तो पीड़ित को पूरा मुआवजा देना होगा

Newsdesk

जेईई मेन 2027: एनटीए ने शुरू की सेशन-1 की आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए अहम निर्देश जारी

Newsdesk

Leave a Comment