19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

गाजियाबाद, 20 फरवरी | गाजियाबाद के नंदग्राम थाना इलाके में मेरठ रोड पर सोमवार देर रात एक ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। आग आसपास की इमारतों में भी फैलने लगी। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की एक यूनिट ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इसे फैलने से रोका।

गाजियाबाद के चीफ फायर ऑफिसर राहुल पॉल ने बताया कि नंदग्राम थाना इलाके के मेरठ रोड पर सुशीला पॉलिटेक्निकल के बगल में एक ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। इसमें बीती देर रात आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे भीषण रूप ले लिया। सुशीला पॉलिटेक्निकल की बिल्डिंग ट्रांसफार्मर के में है। आग ने धीरे-धीरे फैलना शुरू कर दिया था।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान बिजली विभाग से बिजली आपूर्ति को बंद करवा दिया गया था। आसपास के लोगों ने आग लगने के बाद समय रहते इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी, नहीं तो यह आग सुशीला पॉलीटेक्निक के साथ-साथ आसपास की और इमारतों में फैल सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था।

फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चला है। कयास लगाया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर से हो रहे तेल के रिसाव और नीचे पड़े कूड़े में आग लगने के कारण ही आग लगी।

अन्य ख़बरें

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

शासन द्वारा सीपीसीटी छूट का आदेश जारी न होने से अनुकंपा आश्रित कर्मचारी नियमित नियुक्ति से वंचित

Newsdesk

Leave a Comment