23.3 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना के लाभार्थी छोटे वाहन में ले जा सकेंगे रेत

रायपुर, 21 फरवरी । छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने वाले परिवारों को राहत देते हुए उन्हें लीज वाले स्थानों से छोटे वाहनों में रेत ले जाने की छूट दे दी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को लीज वाले स्थलों से छोटी गाड़ी में योजना के तहत अपने मकान के निर्माण में इस्तेमाल हेतु रेत ले जाने की छूट प्रदान की है।

उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को रेत लीज वाले स्थलों से छोटी गाड़ी में अपने आवास के निर्माण हेतु रेत ले जाने पर किसी तरह की रायल्टी नहीं देनी होगी।

राज्य के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि बीते पांच साल में प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास नहीं बने। अब 18 लाख आवास बन रहे हैं। लाभार्थी अपने मकान का काम जल्द पूरा कर सकें। इसके लिए रेत लीज वाले स्थलों से छोटी गाड़ी से रेत ले जा सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने राज्य में 18 लाख से अधिक आवास योजना के तहत स्वीकृत किये हैं। इनका निर्माण कार्य आरंभ हो गया है।

 

अन्य ख़बरें

नेपाल-तिब्बत बाढ़ त्रासदी: इशा फाउंडेशन ने लापता लोगों के परिजनों को भेजा भावुक अपडेट, कहा-जीवित बचे लोगों की उम्मीद बेहद कम

Newsdesk

आरक्षण में क्रीमी लेयर और सब-कोटा पर एनडीए में तकरार, चिराग ने मांझी से मांगा इस्तीफा

Newsdesk

भाजपा का युवा वोटरों पर फोकस, प्रत्यक्ष संवाद और सोशल मीडिया से जोड़ेगी युवा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading