25.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

भाजपा ने वीडियो डॉक्यूमेंट्री जारी कर ममता बनर्जी पर संदेशखाली का सच छुपाने का लगाया आरोप

नई दिल्ली, 22 फरवरी । संदेशखाली में महिलाओं के साथ हुए अपराध को लेकर राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर हमलावर भाजपा ने गुरुवार को एक वीडियो डॉक्यूमेंट्री जारी कर ममता बनर्जी पर संदेशखाली का सच छुपाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

भाजपा ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर संदेशखाली के हालात को लेकर 20 मिनट 41 सेकंड की एक डॉक्यूमेंट्री जारी करते हुए राज्य की ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा ने संदेशखाली के हालात को लेकर डॉक्यूमेंट्री जारी करते हुए कहा, “एक ऐसा सच, जो हमें चौंका देगा। एक ऐसा सच, जो हमें पीड़ा पहुंचाएगा। एक ऐसा सच, जो हमारी अंतरात्मा को झकझोर कर रख देगा। संदेशखाली का सच, जिसे छुपाने की कोशिश कर रही हैं ममता बनर्जी। ”

इस डॉक्यूमेंट्री वीडियो में कई महिलाओं को अपनी आपबीती सुनाते हुए यह बताया है कि किस तरह से उनको निशाना बनाया गया, किस तरह से उनका यौन शोषण किया गया। पुलिस ने भी उनकी कोई मदद नहीं की।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के उत्तर परगना जिले के संदेशखाली में महिलाओं द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को राज्य के लिए बहुत ही शर्मनाक बताते हुए भाजपा लगातार राज्य की मुख्यमंत्री पर अपनी पार्टी के नेता शाहजहां शेख को बचाने और सरंक्षण देने का आरोप लगा रही है। भाजपा ने इन अपराधों के मसले पर बंगाल से लेकर दिल्ली तक ममता सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

अन्य ख़बरें

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय की पुण्यतिथि पर नितिन गडकरी समेत की नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

नितिन नवीन भाजपा महासचिवों की अहम बैठक की करेंगे अध्यक्षता

Newsdesk

Leave a Comment