चंडीगढ़, 24 फरवरी। किसान यूनियनों और केंद्र सरकार के बीच गतिरोध जारी रहने के बीच आंदोलनकारी किसान अगली रणनीति 29 फरवरी को तय करेंगे। उन्होंने ‘दिल्ली चलो’ मार्च फिलहाल स्थगित कर दिया है। किसान नेताओं ने शुक्रवार को यह घोषणा की।
किसान यूनियन नेता सरवन सिंह पंधेर और जगजीत सिंह दल्लेवाल ने खानुआरी सीमा पर मीडिया को बताया कि किसान हालांकि अंतर्राज्यीय सीमाओं पर डेरा डाले रहेंगे।


