20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

धनबाद रेल मंडल में ट्रेन से कटकर दो रेलकर्मियों की मौत

धनबाद, 24 फरवरी । धनबाद रेल मंडल के सीआईसी सेक्शन में गोमो और तेलो स्टेशन के बीच दो रेलकर्मियों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसा शनिवार सुबह करीब चार बजे हुआ।

बताया गया कि दोनों रेलकर्मी पेट्रोलमैन के रूप में ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान वे 18623 डाउन इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। मृतकों की पहचान मोहन कुमार शर्मा और राहुल कुमार के रूप में हुई।

दोनों बिहार के रहने वाले थे और उनकी तैनाती धनबाद डिवीजन के चंद्रपुरा डिपो में थी। मोहन कुमार शर्मा सहरसा और राहुल कुमार अरवल जिला अंतर्गत कुर्था के रहने वाले थे। उनके शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजे गए हैं।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नन्हे राजवीर को मिला नया जीवन

Newsdesk

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता नपे

Newsdesk

Leave a Comment