23.3 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

गाजियाबाद में अगरबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काबू पाने की कोशिश जारी

गाजियाबाद, 6 मार्च । गाजियाबाद के कवि नगर इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार सुबह फायर विभाग को सूचना मिली कि एक अगरबत्ती-धूपबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने देखा कि आग बेसमेंट से लेकर सेकंड फ्लोर तक पहुंच गई है।

इसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की नौ गाड़ियों को बुलाया गया और लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

गाजियाबाद के चीफ फायर ऑफिसर राहुल पॉल ने बताया कि फायर स्टेशन कोतवाली को सुबह 7:25 पर सूचना मिली कि कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में आग लग गई है, जिसके बाद 5 गाड़ियों को रवाना किया गया।

वहां पहुंच कर देखा कि आग बेसमेंट, फर्स्ट फ्लोर और सेकंड फ्लोर पर लगी हुई है।

फैक्ट्री में धूपबत्ती, अगरबत्ती बनाने का काम होता था। बेसमेंट में उनका माल रखा हुआ था।

फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया, लेकिन आग बढ़ती चली गई। जिसके बाद वैशाली, नोएडा से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया है, अब तक 9 गाड़ियां आ चुकी हैं।

फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है। आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी है।

अन्य ख़बरें

नेपाल-तिब्बत बाढ़ त्रासदी: इशा फाउंडेशन ने लापता लोगों के परिजनों को भेजा भावुक अपडेट, कहा-जीवित बचे लोगों की उम्मीद बेहद कम

Newsdesk

आरक्षण में क्रीमी लेयर और सब-कोटा पर एनडीए में तकरार, चिराग ने मांझी से मांगा इस्तीफा

Newsdesk

भाजपा का युवा वोटरों पर फोकस, प्रत्यक्ष संवाद और सोशल मीडिया से जोड़ेगी युवा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading