30.3 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
हेडलाइंस

शेफ विकास खन्ना ने नए रेस्तरां में डिश का नाम कश्मीर पर रखा

मुंबई, 7 मार्च । मशहूर शेफ विकास खन्ना न्यूयॉर्क में बंग्लो नाम से एक रेस्टोरेंट खोल रहे हैं। उन्होंने खाने का मैन्यू भी तैयार कर लिया है। इस मैन्यू की खास बात यह है कि इसमें उन्होंने भारत के स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर के नाम पर एक व्यजंन रखा है। उनका यह रेस्टोरेंट आगामी 23 मार्च को खुलेगा।

विकास ने इसे अपने इंस्टाग्राम पर साझा भी किया है। इसमें उन्होंने बताया कि व्यंजन का नाम “किस ऑफ कश्मीर” है जो कमल के तनों से बना है और यह मोनिका सहगल की कुक बुक से प्रेरित है।

उन्होंने इसे कैप्शन दिया: “बंग्लो का अधिकांश मेनू भारतीय व्यंजनों की विविधता पर अध्ययन के दौरान विकसित हुआ है। हमें हर व्यंजन पर गर्व है, खासकर उस व्यंजन पर जिसे हम “किस ऑफ कश्मीर” कहते हैं।”

वह अग्रणी भारतीय भोजन में से एक है, जिसने अमेरिका की मुख्यधारा में जगह बनाई है।

खन्ना ने आगे कहा, “ज़ैका (स्वाद) की परतों के साथ कमल का तना। अगले सप्ताह आपको पकवान की एक झलक दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।”

रिपोर्टों के अनुसार, बंगलो भारत के प्रसिद्ध स्ट्रीट वेंडरों और कुक बुक लेखकों की प्रतिष्ठित रेसिपी का भी जश्न मनाता है।

अन्य ख़बरें

2024 के चुनाव के बाद क्या फीका पड़ रहा है मोदी मैजिक ?

Newsdesk

एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने ईईटी हाइड्रोजन पावर के लॉन्च की घोषणा की

Newsdesk

साहू युवक/युवती परिचय सम्मेलन संम्पन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading