26.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

झारखंड को मिली तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, 12 मार्च से शुरू होगा परिचालन

रांची, 7 मार्च । झारखंड को तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिली है। रांची से वाराणसी के बीच इस ट्रेन का परिचालन 12 मार्च से शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे।

इस ट्रेन का परिचालन झारखंड में वाया लोहरदगा-टोरी रूट पर होगा। रांची से वाराणसी के बीच की दूरी यह ट्रेन 6 घंटे 20 मिनट में तय करेगी।

फिलहाल रांची से वाराणसी के बीच चलने वाली बाकी ट्रेनों को यह सफर तय करने में करीब साढ़े दस घंटे का वक्त लगता है।

ट्रेन वाराणसी से सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर खुलेगी और दोपहर 12.20 पर रांची पहुंच जाएगी। वापसी में रांची से दोपहर 1.30 बजे रवाना होकर 7.50 बजे वाराणसी पहुंच जाएगी।

इसकी जानकारी रांची के सांसद संजय सेठ ने दी है।

झारखंड को इसके पहले दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन रांची से पटना और रांची से हावड़ा के बीच होता है। तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन का रांची और आसपास के जिलों के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पिछले चार माह से इस ट्रेन के चलाने की बात हो रही थी।

अन्य ख़बरें

‘मैं और मेरा’ नहीं, ‘हम और हमारा’ ही समाधान है : मोहन भागवत

Newsdesk

नेपाल-तिब्बत बाढ़ त्रासदी: इशा फाउंडेशन ने लापता लोगों के परिजनों को भेजा भावुक अपडेट, कहा-जीवित बचे लोगों की उम्मीद बेहद कम

Newsdesk

आरक्षण में क्रीमी लेयर और सब-कोटा पर एनडीए में तकरार, चिराग ने मांझी से मांगा इस्तीफा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading