35.5 C
Jabalpur
May 3, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अपनी नई शॉर्ट फिल्म को लेकर उत्साहित गोविंदा की बेटी टीना आहूजा

मुंबई, 29 अक्टूबर | बॉलीवुड स्टार गोविंदा की बेटी अभिनेत्री टीना आहूजा अपनी आगामी लघु (शॉर्ट) फिल्म ‘ड्राइविंग मी क्रेजी’ को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म में टेलीविजन अभिनेता मुदित नायर भी हैं। टीना ने पूर्णिमा लामछाने द्वारा निर्देशित फिल्म के बारे में कहा, “ड्राइविंग मी क्रेजी ऑनलाइन डेटिंग की दुनिया के बारे में है। इन दिनों युवा वर्ग (यंगस्टर्स) प्यार को पाने की चाहत में ऐसे ऐप से रू-ब-रू होते हैं, जिन्हें वे शायद ही कभी पाते हैं। मुझे यकीन है कि दर्शक कंटेंट से जुड़ पाएंगे और इसे पसंद करेंगे।”

टीना ने कहा, “पूर्णिमा को शुरू से ही पता था कि वह असल में क्या चाहती हैं और यही वजह है कि इससे अभिनेताओं का काम आसान हो गया। मुदित नायर एक शानदार अभिनेता हैं और वह तेज और सटीक हैं। मेरी इच्छा है कि हम एक टीम के रूप में जल्द ही एक साथ और अधिक प्रोजेक्ट पर काम करें।”

यह फिल्म जी-5 पर 29 अक्टूबर को रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

भविष्य की विरासत के लिए काम करना चाहती हूं : अनन्या पांडे

Newsdesk

भूत बंगला ने 15वें दिन भी मचाया धमाल

Newsdesk

राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रितेश देशमुख की फिल्म ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई,

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading