November 1, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीव्यापारहेडलाइंस

बायजू ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा

नई दिल्ली, 11 मार्च | संकट में फंसी एडटेक कंपनी बायजू ने अपने सभी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा है। नकदी की कमी से जूझ रही कंपनी ने देश भर में अपने कार्यालयों को खाली कर दिया है।

इस घटनाक्रम से परिचित लोगों ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि अपने 20 हजार से अधिक कर्मचारियों के लंबित वेतन का एक हिस्सा देने वाली कंपनी ने लीज समाप्त होने के कारण कार्यालयों को छोड़ दिया है। केवल बेंगलुरु स्थित मुख्यालय को अपने पास रखा है।

कार्यालय छोड़ने का कदम बायजू के भारत के सीईओ अर्जुन मोहन के नकदी बचाने के पुनर्गठन अभ्यास का हिस्सा है।

कंपनी ने हाल ही में बंद हुए राइट्स इश्यू से प्राप्त धनराशि का उपयोग करने की अनुमति मिलने के बाद शेष वेतन का भुगतान करने का वादा किया है।

अन्य ख़बरें

सरकार ने पेट्रोल पर निर्यात शुल्क को हटाया, डीजल और एटीएफ पर ड्यूटी को बढ़ाया

Newsdesk

सीसीआई ने अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को इंटेलिस्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर के 3,050 करोड़ रुपए के अधिग्रहण को दी मंजूरी

Newsdesk

जबलपुर की मिठाई दुकानों और कारखानों से 13 नमूने लिए, दो इकाइयों में सफाई की कमी; तीन किलो खराब प्याज नष्ट

Newsdesk

Leave a Comment