24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

गडकरी ने तेलंगाना में सड़क परियोजनाओं के लिए 850 करोड़ रुपए मंजूर किए

नई दिल्ली, 14 मार्च । केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार ने तेलंगाना में सड़क विकास परियोजनाओं के लिए 850 करोड़ रुपए के परिव्यय को मंजूरी दी है।

मंत्री ने कहा कि केंद्रीय सड़क और बुनियादी ढांचा निधि (सीआरआईएफ) योजना के तहत मंजूर की गई राशि राज्य की 31 सड़क परियोजनाओं के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए आवंटित की गई है, जिनकी कुल लंबाई 435.29 किलोमीटर है।

उन्होंने कहा, इस पहल का मकसद क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था में विकास को बढ़ावा देना है। यह पर्यटन विकास को बढ़ावा देने और परिवहन बुनियादी ढांचे में सुधार कर रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा।

सीआरआईएफ योजना के तहत, मंत्रालय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सड़कों के विकास और रखरखाव के लिए धन आवंटित करता है।

अन्य ख़बरें

आंध्र तट के करीब पहुंचा चक्रवात अर्नब, 150 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

Newsdesk

‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान

Newsdesk

Leave a Comment