20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पंजाब में गैंगस्टर के दो सहयोगी गिरफ्तार

चंडीगढ़, 15 मार्च । पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुरप्रीत लेहंबर और जस्सा नूरवाला गैंग के दो सहयोगियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगदीप सिंह उर्फ ​​रिंकू और बलविंदर सिंह उर्फ ​​बब्बू के रूप में हुई है।

यह गिरोह कई जघन्य अपराधों में संलिप्त रहा है, जिसमें हत्या, हत्या की कोशिश, अपहरण और वसूली शामिल है। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह लुधियाना, जगराओ, मोगा, बठिंडा और संगरूर जिलों में सक्रिय रहा है।

बता दें कि आरोपी रिंकू के खिलाफ मोगा में हत्या की कोशिश के मामले में केस दर्ज कराया जा चुका है। आरोपी बब्बू ने बीते दिनों नीलोना में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम पर फायरिंग की थी, जिसके बाद से वो फरार था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फरार गैंगस्टर लेहंबर और नूरवाला के निर्देश पर इस गिरोह ने कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया है।

पुलिस ने इनके पास से दो पिस्तौल और 10 कारतूस भी बरामद किए हैं।

अन्य ख़बरें

विकसित भारत 2047 के लिए विश्वविद्यालयों तक पहुंचेगा भाजयुमो, युवाओं से करेगा सीधा संवाद

Newsdesk

दीपोत्सव 2026: योगी सरकार की तैयारियों से मेहमानों के स्वागत को तैयार रामनगरी, होम स्टे में बढ़ी मांग

Newsdesk

देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत

Newsdesk

Leave a Comment