26.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

उचित समय पर सीट बंटवारे की घोषणा, एनडीए में कोई नाराजगी नहीं : विजय सिन्हा

पटना, 18 मार्च । बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने लालू यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य के चुनाव लड़ने की चर्चा को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि लालू यादव के परिवार के सभी सदस्य राजनीति में रहने के अधिकारी हैं। यह पार्टी ही परिवारवादी और वंशवादी है।

पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए में कोई नाराज नहीं है। सीट बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि उचित समय आने पर सबकुछ तय हो जाएगा। सक्षम नेतृत्व चर्चा कर रहा है। जल्द ही सभी चीजें साफ हो जाएगी।

राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा प्रश्नपत्र लीक होने पर सवाल उठाए जाने पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति घोटाला के मसीहा के रूप में लोग तेजस्वी यादव और उनके परिवार को ही जान रहे हैं। इनके समय ही सिपाही भर्ती घोटाला और कई घोटाले हुए थे।

उन्होंने तेजस्वी यादव को प्रतिपक्ष के नेता के रूप में सकारात्मक भूमिका निभाने की सलाह भी दी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘शक्ति’ से लड़ने के बयान के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो चुका है और जो लोग लोकतंत्र के महापर्व में जाति-धर्म की बात करते हैं, वह उनकी सोच और मानसिकता को दर्शाता है। ऐसे लोगों को लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है।

अन्य ख़बरें

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए 7 साल बाद आ रहे भारत

Newsdesk

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की आज से नई दिल्ली में होगी शुरुआत, दो दिन तक चलेगा मंथन

Newsdesk

अमेरिकी मीडिया की नजर में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में बदलता समीकरण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading