June 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बिहार : प्रारंभिक रुझानों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनने की ओर अग्रसर

पटना, 10 नवंबर | बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को जारी मतगणना में प्रारंभिक रूझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। हालांकि यह प्रारंभिक दौर है। चुनाव आयोग द्वारा जारी मतगणना की स्थिति में बताया गया है कि 243 सीटों में से 242 सीटों के रूझान सामने आ गए हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 73 सीटों पर आगे दिख रही है। भाजपा की सहयोगी पार्टी जदयू 50 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

राजग में शामिल विकासशील इंसान पार्टी सात सीटों पर आगे है।

इधर, महागठबंधन में राजद सबसे अधिक 59 सीटों पर जबकि कांग्रेस 21 सीटों पर आगे चल रही है। वामपंथी दल 19 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। राजग से अलग होकर चुनाव मैदान में उतरी लोकजनशक्ति पार्टी 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। प्रारंभिक रूझानों में दोनों गठबंधनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

बिहार में तीन चरणों 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को मतदान का कार्य किया गया था। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 122 सीटें आवश्यक है।

अन्य ख़बरें

राजेश एक्सपोर्ट्स पर ईडी का बड़ा एक्शन: बेंगलुरु और मुंबई में 9 ठिकानों पर छापेमारी, आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त

Newsdesk

विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार, बीटेक पास आरोपी करता था ठगी

Newsdesk

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने 31.5 लाख ग्राहकों को मानसून के संभावित व्यवधानों से बचाने के लिए कसी कमर, आपदा प्रबंधन व्यवस्था को किया मजबूत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading