19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

सेंसेक्स 700 अंक से अधिक उछला

नई दिल्ली, 21 मार्च । बीएसई सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 743.95 अंक या 1.03 प्रतिशत चढ़कर 72,845.64 पर पहुंच गया, हालांकि फिर यह थोड़ा नीचे आकर 614 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक 3 प्रतिशत ऊपर हैं।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी.के. विजयकुमार का कहना है कि फेड द्वारा दरों को बरकरार रखने से अनिश्चितता खत्म हो गई है।

उन्होंने कहा, फेड प्रमुख ने बयान में कहा है कि “मुद्रास्फीति काफी हद तक कम हो गई है और श्रम बाजार मजबूत बना हुआ है”। इससे यह संकेत मिलता है कि इस साल संभवत: तीन बार दरों में कटौती हो सकती है।

अमेरिकी सूचकांक रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सेंटीमेंट्स से भारतीय बाजारों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

पिछले कुछ समय से विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) और घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) के बीच रस्साकशी में डीआईआई जीत रहे हैं। यदि एफआईआई बिकवाली जारी रखते हैं तो यह ट्रेंड जारी रहेगा। इसलिए, एफआईआई बिकवाली पर लगाम लगा सकते हैं और वे खरीददार बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह बैंकिंग, टेलीकॉम, कैपिटल गुड्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर के लार्ज कैप के लिए अच्छी बात होगी।

अन्य ख़बरें

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

नोएल टाटा समूह की छह कंपनियों में बोर्ड से देंगे इस्तीफा

Newsdesk

एआई का बदलता दौर मैनेजर्स जैसी नौकरियों के लिए खड़ा सकता है मुश्किल: एयरबीएनबी सीईओ ब्रायन चेस्की

Newsdesk

Leave a Comment