September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अखिलेश प्रसाद सिंह बोले- इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक

पटना, 21 मार्च । बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से पटना पहुंचे। वह सीधे पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पहुंचे। उन्होंने यहां राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव से मुलाकात की।

लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद अखिलेश प्रसाद सिंह ने पत्रकारों को बताया कि इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक है। पत्रकारों ने उनसे सीट बंटवारे को लेकर सवाल किया। जवाब में उन्होंने कहा कि एक दो दिनों में सबकुछ हो जाएगा।

इसके अलावा अखिलेश सिंह ने कहा कि हमें साथ चुनाव लड़ना है। हम लोग इंडिया गठबंधन के घटक दल हैं तो हमारा मिलना जुलना होता रहता है, आगे भी होगा।

इससे पहले कहा जा रहा था कि राजद से गया, नवादा सहित कई अन्य क्षेत्रों के उम्मीदवारों को सिंबल दिया गया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

अन्य ख़बरें

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक पीएम मोदी की रक्षा नीति से कांपता है दुश्मन : अमित शाह

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

डॉ. आनंद तिवारी का निधन, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में छोड़ी अमिट छाप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading