September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

लोकसभा चुनाव 2024 : भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने रोड शो करके जनता से मांगा समर्थन

चमोली, 21 मार्च । उत्तराखंड में 19 अप्रैल को 5 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग होनी है। लोकसभा चुनाव में अपनी जीत के लिए हर प्रत्याशी जनता से अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर रहा है। गुरुवार को बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी थराली पहुंचे।

भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नारायणबगड़ में जनसम्पर्क कर जनता से अपने पक्ष में वोट मांगा। उनके साथ भाजपा के थराली विधायक भूपालराम टम्टा भी मौजूद रहे।

गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने दोपहर में पिंडर घाटी में समर्थकों के साथ रोड शो किया। इस दौरान सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनका जोरदार अभिनंदन किया।

भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपका प्रतिनिधि बनकर आपकी अपेक्षाओं पर हर समय खरा उतरु़ंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज तरक्की कर विश्व में एक नई पहचान बना रहा है। उन्हीं के दिशानिर्देश में देश के हर क्षेत्र का विकास हो रहा है।

उन्होंने कहा कि पौड़ी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से आपका आशीर्वाद प्राप्त हुआ तो मैं आपकी सेवा करने में तत्पर रहूंगा।

अन्य ख़बरें

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक पीएम मोदी की रक्षा नीति से कांपता है दुश्मन : अमित शाह

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

डॉ. आनंद तिवारी का निधन, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में छोड़ी अमिट छाप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading