28.5 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

एनसी ईद बाद तीन लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी : उमर अब्दुल्ला

श्रीनगर, 22 मार्च । जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बताया कि पार्टी ईद बाद कश्मीर में तीन लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी।

इस साल ईद-उल-फितर 10 या 11 अप्रैल की है। श्रीनगर में उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा, ”इतनी जल्दी क्या है? आइये ईद मनायें। नेशनल कॉन्फ्रेंस उचित समय पर घाटी की 3 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी।”

चुनाव के तीसरे, चौथे और पांचवें चरण में तीन लोकसभा सीटों अनंतनाग-राजौरी, श्रीनगर और बारामूला में मतदान होगा।

उमर अब्दुल्ला ने कहा, ”एक तरफ भाजपा वंशवाद की राजनीति की आलोचना करती है। जबकि दूसरी तरफ वे बिहार में चिराग पासवान और महाराष्ट्र में राज ठाकरे के साथ गठबंधन पर काम कर रहे हैं। उन्हें उन परिवारों से समस्या है जो उनका विरोध करते हैं। मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि मैं भाजपा का विरोध करता हूं।”

उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में कांग्रेस में लौटे चौधरी लाल सिंह पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है।

अन्य ख़बरें

‘लोकतंत्र में कोई संस्था जवाबदेही से ऊपर नहीं’, दिग्विजय सिंह ने प्रियंक खड़गे के सवालों का किया समर्थन

Newsdesk

बिजुरी नगर पालिका का लोक कल्याण शिविर बना जनसेवा का केंद्र, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

Newsdesk

चित्रकूट धाम से आए 72 वर्षीय बुजुर्ग संत ने 2 घंटे  बिताए मड़फा तालाब सामतपुर में शवासन मुद्रा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading