November 1, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीव्यापार

बायजू ने कहा, 262 ट्यूशन सेंटर चालू हैं, कुछ को ‘रणनीतिक पुनर्गठन’ से गुजरना होगा

नई दिल्ली, 22 मार्च । संकटग्रस्त एडटेक कंपनी बायजू ने शुक्रवार को बताया कि उसके ट्यूशन सेंटर देश भर में 262 लोकेशन पर ऑफलाइन चल रहे हैं। इसके साथ ही ये तीसरे साल में सफलतापूर्वक प्रवेश कर चुके हैं।

खबर थी कि कंपनी लागत में कटौती के चलते 200 ट्यूशन सेंटरों को बंद कर रही है। कंपनी ने इस खबर का खंडन करते हुए कहा, ”ऐसी कोई कटौती की योजना नहीं है।”

कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, “कंपनी ने हालांकि कुछ ट्यूशन सेंटरों में सुधार के अवसरों की पहचान की है, जो बायजू के लॉन्ग-टर्म विजन के साथ मेल करने के लिए रणनीतिक पुनर्गठन से गुजरेंगे।”

बायजू के लगभग सभी ट्यूशन सेंटर पूरे भारत में छात्रों को सेवा दे रहे हैं। हाइब्रिड लर्निंग में नए मानक स्थापित करने की तैयारी कर रहे हैं, जो ऑफलाइन और ऑनलाइन लर्निंग को एक साथ लाता है।

कंपनी के प्रवक्ता ने आगे कहा, ”आने वाले वर्षों में अच्छी और लेटेस्ट तकनीक को एकजुट करते हुए, 292 में से 262 (90 प्रतिशत) ट्यूशन सेंटर नए हाइब्रिड मॉडल में काम करना जारी रखेंगे।”

पिछले हफ्ते, बायजू ने अपने सभी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने के लिए कहा था। कंपनी ने नकदी संकटों के बीच देश भर में कई दफ्तर खाली कर दिए।

लीज समाप्त होने की वजह से कंपनी ने दफ्तर छोड़े हैं। कंपनी केवल अपना बेंगलुरु स्थित मुख्यालय ही रख रही है।

कंपनी ने अभी भी अपने हजारों कर्मचारियों को फरवरी महीने का पूरा वेतन नहीं दिया है। कुछ प्रमुख निवेशकों के साथ चल रहे एनसीएलटी मामले के चलते कंपनी का फंड फंसा हुआ है।

अन्य ख़बरें

सरकार ने पेट्रोल पर निर्यात शुल्क को हटाया, डीजल और एटीएफ पर ड्यूटी को बढ़ाया

Newsdesk

सीसीआई ने अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को इंटेलिस्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर के 3,050 करोड़ रुपए के अधिग्रहण को दी मंजूरी

Newsdesk

जबलपुर की मिठाई दुकानों और कारखानों से 13 नमूने लिए, दो इकाइयों में सफाई की कमी; तीन किलो खराब प्याज नष्ट

Newsdesk

Leave a Comment