31.5 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

बडगाम में घर के पास युवक मृत मिला, परिवार ने हत्या का आरोप लगाया

श्रीनगर, 23 मार्च । जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में शनिवार को एक युवक अपने घर के पास मृत मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

अधिकारियों ने बताया, ”शब्बीर अहमद जेहरा (23) का शव बडगाम जिले की चाडूरा तहसील के गोगजीपाथरी गांव में उसके घर के पास रहस्यमय परिस्थितियों में मिला।”

अधिकारियों ने कहा, ”पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। चिकित्सकीय-कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया जाएगा।”

युवक के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस से उन परिस्थितियों की जांच करने का अनुरोध किया है जिनके कारण उसकी मौत हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

एमपीपीएससी अध्यक्ष डॉ. राजेश लाल मेहरा ने किया पीजी कॉलेज का निरीक्षण

Newsdesk

कलेक्टर ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रो से आएं लोगो की सुनीं समस्या एवं शिकायतें

Newsdesk

कमिश्नर ने शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रो से आए लोगो की जनसुनवाई की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading