21.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

छिंदवाड़ा से आज नामांकन दाखिल करेंगे नकुलनाथ, कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में

छिंदवाड़ा, 26 मार्च । मध्य प्रदेश में कांग्रेस छिंदवाड़ा में नकुलनाथ के नामांकन भरे जाने के मौके पर शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के कार्यकर्ता छिंदवाड़ा पहुंच रहे हैं।

नकुलनाथ मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। राज्य की 29 लोकसभा सीटों पर चार चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण में जिन छह सीटों पर मतदान होना है उनमें छिंदवाड़ा भी शामिल है।

छिंदवाड़ा से कांग्रेस ने नकुलनाथ को अपना उम्मीदवार बनाया है। नकुलनाथ मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगे। राज्य में कांग्रेस के उम्मीदवार का यह पहला नामांकन होगा। इस नामांकन के जरिए कांग्रेस अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने की तैयारी में है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ”मंगलवार को छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। उनके साथ प्रदेशभर के कांग्रेस नेता और हज़ारों कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। मैं और पूरा छिंदवाड़ा परिवार इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनेगा। आइये हम नामांकन की प्रक्रिया के साथ देश में एक नई राजनीति की शुरुआत करें।”

ज्ञात हो कि कमलनाथ अपने परिवार के साथ सोमवार को छिंदवाड़ा पहुंचे थे और कार्यकर्ताओं से नामांकन को लेकर चर्चा भी की थी।

अन्य ख़बरें

इसरो आज रात लॉन्च करेगा जीएसएलवी-एफ18, अंतरिक्ष में भेजेगा नेविगेशन सैटेलाइट

Newsdesk

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने पुण्यतिथि पर आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती को किया याद

Newsdesk

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की जयंती पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित नेताओं ने किया नमन

Newsdesk

Leave a Comment