22.9 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

विजयवाड़ा में तेल शोधन संयंत्र में लगी आग

विजयवाड़ा, 26 मार्च । आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के बाहरी इलाके में एक तेल रिफाइनिंग प्लांट में मंगलवार को भीषण आग लग गई। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्लांट में आग लगने के बाद क्षेत्र में घना धुआं छा गया।

दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। परिसर में कोई नहीं होने के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुलिस के अनुसार, इस प्लांट में कच्चे तेल को ग्रीस में संसाधित किया जाता है।

अधिकारियों को संदेह है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। अग्निशमन सेवा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें सुबह करीब नौ बजे आग लगने की सूचना मिली। पेट्रोकेमिकल उत्पादों के कारण आग तेजी से फैल गई।

एक अधिकारी ने कहा कि आग बुझाने के लिए फोम कंपाउंड का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि अग्निशमन सेवाओं से एनओसी नहीं ली गई थी।

पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच का सिलसिला तेज कर दिया है।

अन्य ख़बरें

भेड़ाघाट में हैलीपैड के लिए प्रस्तावित भूमि से अवैध कब्जा हटाया

Newsdesk

घमापुर-आंबेडकर चौक फ्लाईओवर की उम्मीद जगी, हाईकोर्ट की निगरानी में तेज हुई प्रक्रिया

Newsdesk

गेट बंद होने के बाद घटा नर्मदा का जलस्तर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading